देश की खबरें | असम में ओरंग राष्ट्रीय उद्यान 30 सितंबर से खुलेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के दरांग और सोनितपुर जिलों में स्थिति ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (ओएनपी) कोविड-19 महामारी एवं मानसून के चलते कई महीनों तक बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को खुलेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

गुवाहाटी, 29 सितंबर असम के दरांग और सोनितपुर जिलों में स्थिति ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (ओएनपी) कोविड-19 महामारी एवं मानसून के चलते कई महीनों तक बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को खुलेगा। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ओएनपी के संभागीय वन अधिकारी प्रदीप्त बरूआ ने एक नोटिस में कहा कि आंगुतकों के लिए सभी कोविड-19 नियमों एवं सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

उन्होंने कहा कि उद्यान में सफारी मार्ग का महज थोड़ा हिस्सा पर्यटकों के लिए खोला जाएगा क्योंकि हाल की बाढ़ के चलते सड़कों की दशा खराब है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मार्ग का बाकी हिस्सा सड़कों की मरम्मत के बाद खोला जाएगा और इसे बाद में अधिसूचित किया जाएगा। ’’

यह उद्यान तेजपुर से 32 किलोमीटर की दूरी पर तथा गुवाहाटी से 140 किलोमीटर की दूरी पर है। यह रॉयल बंगाल टाईगर, भारतीय गैंडों एवं जंगली हाथियों के लिए जाना जाता है।

मानसून के दौरान असम में सारे वन्यजीव उद्यान एवं अभयारण्य बंद कर दिये जाते हैं। इस बार कोविड-19 की दूसरी लहर के कारण निर्धारित समय से पहले ही उन्हें बंद कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट