देश की खबरें | विपक्ष संसद में अगले सप्ताह ‘अग्निपथ’ योजना पर चर्चा के लिए दबाव डालेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मंहगाई के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद विपक्ष अगले सप्ताह सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना पर चर्चा की मांग उठा सकता है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 31 जुलाई मंहगाई के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद विपक्ष अगले सप्ताह सशस्त्र बलों में भर्ती की नयी ‘अग्निपथ’ योजना पर चर्चा की मांग उठा सकता है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंहगाई के मुद्दे पर चर्चा लोकसभा में सोमवार और अगले दिन राज्यसभा में सूचीबद्ध की गई है।

विपक्षी दलों के नेताओं ने कहा कि अग्निपथ योजना पर चर्चा की आवश्यकता के बारे में उनके बीच आम सहमति है, हालांकि, इस विषय पर उनके अलग-अलग दृष्टिकोण हो सकते हैं।

इस योजना के विरोध में देशभर में व्यापक हिंसक घटनाएं हुई थीं।

मानसून सत्र 12 अगस्त को समाप्त होने से पहले बमुश्किल 10 कार्य दिवस शेष हैं, ऐसे में इस बात की संभावना बेहद कम है कि किसी भी सदन में अग्निपथ योजना पर बहस हो सकेगी।

विपक्ष के एक नेता ने कहा, ‘‘हम निश्चित रूप से इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे। हालांकि, इस पर चर्चा करने के लिए बहुत कम समय है क्योंकि सत्र 12 अगस्त को समाप्त हो रहा है और बीच में एक सप्ताहांत है और उपराष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ (निवर्तमान उपराष्ट्रपति) वेंकैया नायडू के लिए विदाई समारोह भी होना है।’’

वहीं, कुछ नेताओं ने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टियों का भी अलग-अलग रुख है, एक तरफ जहां उत्तरी क्षेत्र के दल इस योजना को पूरी तरह से वापस लेने की मांग कर रहे हैं, वहीं, तृणमूल कांग्रेस जैसे दलों ने राज्य सरकारों को अग्निवीरों के लिए नौकरी प्रदान करने के दायित्व से मुक्त करने की मांग की है।

हरियाणा से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जैसे कांग्रेस नेताओं ने इस योजना को पूरी तरह वापस लेने की मांग की है।

सूत्रों ने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने पहले ही दोनों सदनों में अग्निपथ पर चर्चा की मांग करते हुए नोटिस दिया है।

विपक्षी नेताओं ने संकेत दिया कि सरकार ने उन्हें अनौपचारिक रूप से अवगत कराया है कि अग्निपथ पर उनके अनुरोध को समायोजित करने की सरकार की कोई योजना नहीं है क्योंकि मामला अदालत के समक्ष विचाराधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज