देश की खबरें | स्थगन प्रस्ताव की मांग को लेकर विपक्ष ने असम विधानसभा से बहिर्गमन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पड़ोसी राज्य मेघालय के कथित अतिक्रमण प्रयासों पर कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को अध्यक्ष द्वारा खारिज किए जाने के बाद संयुक्त विपक्ष ने असम विधानसभा से सोमवार को बहिर्गमन किया।

गुवाहाटी, नौ अगस्त पड़ोसी राज्य मेघालय के कथित अतिक्रमण प्रयासों पर कांग्रेस के स्थगन प्रस्ताव को अध्यक्ष द्वारा खारिज किए जाने के बाद संयुक्त विपक्ष ने असम विधानसभा से सोमवार को बहिर्गमन किया।

विपक्षी दलों ने 26 जुलाई को हिंसक झड़प में असम के सात लोगों के मारे जाने के बाद मिजोरम से लगती सीमा का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल की रिपोर्ट पर सरकार के कार्रवाई न करने पर भी नाराजगी जताई।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के मेघालय के अपने समकक्ष से सीमा विवाद पर हुई चर्चा के बारे में सदन को सूचित न करने को लेकर भी विपक्षी सदस्य नाराज दिखे।

कांग्रेस विधायक नुरुल हुदा ने प्रश्नकाल के बाद स्थगन प्रस्ताव की मांग रखी।

उन्होंने उन खबरों का जिक्र किया जिनमें दावा किया गया है कि असम के कामरूप महानगर जिला अंतर्गत गुवाहाटी में खानापाड़ा क्षेत्र में ड्रोन का इस्तेमाल कर मेघालय सीमा सर्वेक्षण कर रहा है।

एआईयूडीएफ के विधायक फणि तालुकदार ने भी इस मुद्दे का जिक्र किया।

विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी ने हालांकि सथगन प्रस्ताव को मंजूरी देने से इनकार कर दिया।

संसदीय कार्य मंत्री पीजूष हजारिका ने सदन को सूचित किया कि ड्रोन सर्वेक्षण कामरूप महानगर जिले के अधिकारियों की अनुमति से किया जा रहा है और यही कवायद असम भी करेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि उसकी (ड्रोन सर्वेक्षण) वजह से कोई अतिक्रमण नहीं होगा।’’

हजारिका ने कहा कि विभिन्न पड़ोसी राज्यों द्वारा किए गए अतिक्रमण की मौजूदा स्थिति एक सदस्य के प्रश्न के उत्तर में सदन में रखी गई है।

नेता विपक्ष देबब्रत सैकिया और उनके कनिष्ठ रकीबुल हुसैन ने कहा कि इस तरह के ‘‘संवेदनशील मुद्दे’’ पर बयान देने की जगह मंत्री उत्तर का उल्लेख कर रहे हैं जो दुर्भाग्यूपर्ण है।

हजारिका ने बाद में कहा कि सरकार मेघालय द्वारा किए गए ड्रोन सर्वेक्षण पर बयान देना चाहती है।

इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के सदस्यों से सदन में रहने को कहा।

हालांकि, कांग्रेस, ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और एक निर्दलीय विधायक वाले संयुक्त विपक्ष ने विधानसभा से बहिर्गमन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\