देश की खबरें | विपक्षी एकजुटता के प्रयास हुए तेज, जल्द होगी विभिन्न दलों की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार को हुई मुलाकात के बाद विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को उस वक्त बल मिला जब यह निर्णय लिया गया कि विपक्ष के विभिन्न दलों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी।

नयी दिल्ली, 22 मई बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार को हुई मुलाकात के बाद विपक्षी एकजुटता के प्रयासों को उस वक्त बल मिला जब यह निर्णय लिया गया कि विपक्ष के विभिन्न दलों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी।

बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिन में फैसला कर होगा। कांग्रेस ने कहा कि प्रस्तावित बैठक में विपक्ष के ज्यादातर दल शामिल होंगे।

नीतीश कुमार के साथ बैठक के बाद खरगे ने कहा कि आज की बैठक में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की गई और देश को नयी दिशा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अब एकजुट होगा देश, ‘लोकतंत्र की मज़बूती’ ही हमारा संदेश! राहुल गांधी जी और मैंने आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के साथ वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा कर, देश को एक नयी दिशा देने की प्रकिया को आगे बढ़ाया।’’

खरगे के आवास '10 राजाजी मार्ग' पर एक घंटे से अधिक समय तक चली मंत्रणा के दौरान, कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तथा बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को भी बैठक में शामिल होना था। सूत्रों के अनुसार अस्वस्थ होने के चलते वह बैठक में शामिल नहीं हो सके।

बैठक के बाद वेणुगोपाल ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘विपक्षी दलों की बैठक की तिथि और स्थान के बारे में अगले एक-दो दिन में निर्णय हो जाएगा। आज की बैठक में यह फैसला किया गया।’’

यह पूछे जाने पर कि कितने दल इस प्रस्तावित बैठक में शामिल होंगे, वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘ज्यादातर राजनीतिक दल इसमें शामिल होंगे।’’

पहले यह खबर आई थी कि विपक्षी दलों की बैठक बिहार की राजधानी पटना में हो सकती है।

इससे पहले, नीतीश कुमार ने गत 12 अप्रैल को भी कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा की थी।

गत शनिवार को कर्नाटक में सिद्धरमैया और उनकी सरकार के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के कई प्रमुख नेता नजर आए थे और विपक्षी एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया था।

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पिछले कुछ महीनों से खरगे और नीतीश कुमार विपक्षी एकजुटता का प्रयास कर रहे हैं। इस प्रयास के तहत खरगे कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\