देश की खबरें | मणिपुर हिंसा मुद्दे से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश कर रहा है विपक्ष: चुघ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुघ ने कथित तौर पर लोगों को गुमराह करके मणिपुर हिंसा मुद्दे से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करने के लिए विपक्षी दलों की रविवार को आलोचना की।

लुधियाना (पंजाब), 30 जुलाई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता तरुण चुघ ने कथित तौर पर लोगों को गुमराह करके मणिपुर हिंसा मुद्दे से राजनीतिक लाभ उठाने की कोशिश करने के लिए विपक्षी दलों की रविवार को आलोचना की।

चुघ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में आरोप लगाया कि इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) के बैनर तले एकसाथ आए विपक्षी दल झूठ फैला रहे हैं और अपने हितों के लिए लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

भाजपा नेता चुघ विपक्षी गुट के 21 सांसदों वाले एक प्रतिनिधिमंडल के मणिपुर दौरे पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कांग्रेस नेताओं को याद दिलाया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ित लोग अभी भी शिविरों में रह रहे हैं। चुघ ने सवाल किया, ‘‘क्या कांग्रेस ने कभी उन शिविरों का दौरा करने के लिए ऐसे किसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया?’’

उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस नेताओं ने पश्चिम बंगाल में हिंसा को लेकर कभी चिंता व्यक्त नहीं की।

विपक्ष मणिपुर की जातीय संघर्ष की स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद में बयान देने की मांग कर रहा है, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और गृहमंत्री अमित शाह इस पर बयान देंगे।

मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस की ओर से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भी लोकसभा में मंजूर हो गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज