देश की खबरें | विपक्ष कृषि अध्यादेश पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा : पंजाब भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने रविवार को विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक हित को लेकर केंद्र के कृषि से जुड़े अध्यादेशों पर भ्रम फैला रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 13 सितंबर हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा ने रविवार को विपक्ष पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक हित को लेकर केंद्र के कृषि से जुड़े अध्यादेशों पर भ्रम फैला रहा है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व कृषिमंत्री धनखड़ ने कहा, ‘‘ अपने राजनीतिक हित साधने के लिए विपक्षी नेता भ्रम का माहौल पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। इन अध्यादेशों का असर न तो मौजूदा मंडी प्रणाली पर पड़ेगा और न ही इससे एमएसपी की प्रणाली प्रभावित होगी।’’

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 22,543 नए केस, 416 लोगों की मौत: 13 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्य विपक्षी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वे किसानों को इस मुद्दे पर भ्रमित करना बंद करें।

हाल ही में इन अध्यादेशों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) और अन्य किसान संगठनों द्वारा कुरुक्षेत्र के पिपली में किए प्रदर्शन के बाद धनखड़ ने तीन सदस्यीय समिति गठित की है, जिसमें भाजपा सांसद धर्मवीर सिंह, ब्रिजेंद्र सिंह और नायब सिंह शामिल हैं। समिति किसानों से बातचीत करेगी।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: कोरोना महामारी को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन बड़ा दावा, कहा- अगले साल की शुरुआत में आ जाएगा COVID-19 का टीका.

उन्होंने किसानों से कहा कि किसान अपनी राय दें और अध्यादेश उनके सुझावों को शामिल करने के बाद ही कानून बनेगा।

राज्य के कृषिमंत्री जेपी दलाल ने भी रविवार को कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि किसान नहीं भूले हैं कि कैसे कांग्रेस के शासन में उनकी जमीन कौड़ियों के भाव ली गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी