देश की खबरें | कर्नाटक में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर विपक्ष ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने बृहस्पतिवार को सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य में कानून-व्यवस्था 'चरमराने' के लिए जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि मांड्या जिले में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर हमला 'तुष्टीकरण की राजनीति' का प्रत्यक्ष परिणाम है।

बेंगलुरु, 12 सितंबर कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर. अशोक ने बृहस्पतिवार को सिद्धरमैया के नेतृत्व वाली सरकार को राज्य में कानून-व्यवस्था 'चरमराने' के लिए जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि मांड्या जिले में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर हमला 'तुष्टीकरण की राजनीति' का प्रत्यक्ष परिणाम है।

अशोक ने मांड्या के नागमंगला शहर में भगवान गणेश की शोभायात्रा के दौरान दो समूहों के बीच हिंसक झड़प के एक दिन बाद यह बात कही है।

अशोक ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर आरोप लगाया कि शोभायात्रा पर पत्थर फेंके गए, तलवारें लहराई गईं और देसी बम फेंके गए। हम कर्नाटक में रह रहे हैं या तालिबान में?”

उन्होंने कहा, ''कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण की राजनीति से उत्साहित होकर, मुसलमानों की हिंसक भीड़ ने कल रात नागमंगला में भगवान गणेश की शोभायात्रा पर बर्बरतापूर्वक हमला किया।''

उन्होंने कहा, "विधानसभा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने और रामेश्वरम कैफे में बम विस्फोट के बाद, यह एक और ज्वलंत उदाहरण है कि किस तरह कांग्रेस सरकार ने राष्ट्र विरोधी तत्वों को राज्य पर कब्जा करने दिया है, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है।"

अशोक के अनुसार शोभायात्रा पर और हिंदुओं पर हमला मुख्यमंत्री सिद्धरमैया तथा उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार की "तुष्टिकरण की राजनीति के खतरनाक खेल का सीधा नतीजा है, जिसने राष्ट्रविरोधी तत्वों और टुकड़े-टुकड़े गैंग को बढ़ावा दिया है।"

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, "कांग्रेस सरकार को हिंदुओं पर इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।"

उन्होंने अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग किया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को जब बदरीकोप्पलु गांव से श्रद्धालु शोभायात्रा निकाल रहे थे तब दो समूहों के बीच बहस हो गई और कुछ उपद्रवियों ने पथराव किया जिससे स्थिति बिगड़ गई।

उन्होंने बताया कि दोनों समूहों के बीच झड़प के बाद कुछ दुकानों में तोड़फोड़ की गई और वाहनों में आग लगा दी गई।

पुलिस ने बताया कि स्थिति अब नियंत्रण में है और हिंसा प्रभावित कस्बे में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\