देश की खबरें | कोविड टीकाकरण को लेकर दिए गए ‘गैरजिम्मेदाराना’ बयानों के लिए विपक्ष आत्मचिंतन करे : नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को दुनिया का सबसे ‘‘बड़ा और तेज’’ अभियान करार देते हुए सोमवार को कहा कि इसके बारे में ‘‘गैरजिम्मेदाराना’’बयान देने के लिए विपक्ष को ‘‘आत्मचिंतन’’ करना चाहिए।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 के खिलाफ चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान को दुनिया का सबसे ‘‘बड़ा और तेज’’ अभियान करार देते हुए सोमवार को कहा कि इसके बारे में ‘‘गैरजिम्मेदाराना’’बयान देने के लिए विपक्ष को ‘‘आत्मचिंतन’’ करना चाहिए।

नड्डा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) स्थित एक टीकाकरण केंद्र का दौरा किया और इस अभियान को ‘‘सफल’’ बनाने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की टीम, स्वास्थ्य राज्य मंत्रियों, चिकित्सा समुदाय सहित इससे जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया।

नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर 2.5 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक दी गई, जो एक विश्व रिकार्ड है।

उन्होंने कहा यह साबित करता है कि यह अभियान विश्व का ‘‘सबसे बड़ा और तेज’’ अभियान है।

उन्होंने कहा, ‘‘17 सितंबर को टीके की 2.5 करोड़ खुराक दिये जाने पर विपक्षी दलों की चुप्पी और पिछले एक साल में इस अभियान के दौरान दिए गए गैर जिम्मेदाराना और हास्यास्पद बयानों के लिए उन्हें आत्मचिंतन करना चाहिए। उन्हें सोचना चाहिए कि ऐसा करके उन्होंने समाज पर किस प्रकार की छाप छोड़ी है और लोकतंत्र में उनकी क्या भूमिका रही है।’’

बाद में पार्टी की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नड्डा ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले एक साल से अधिक समय में सभी विपक्षी पार्टियों ने जिस तरह टीकाकरण को लेकर देश को बदनाम करने की साजिश रची, वह ‘‘निहायत ही निंदनीय’’ है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन विपक्षी दलों ने टीकाकरण पर तब सवाल खड़े किये, जब देश के सभी नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहे थे।’’

उन्होंने कहा कि बहुत ही कम अवधि में भारत ने 84 करोड़ से अधिक टीकों की खुराक दी है।

इस साल शुरु हुए टीकाकरण अभियान के बाद नड्डा ने दूसरी बार एम्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने टीकाकरण केंद्र पर लोगों के साथ ही नर्स और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से संवाद भी किया। टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी का धन्यवाद किया।

नड्डा का एम्स दौरा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से आरंभ किए गए ‘‘सेवा और समर्पण’’ अभियान का हिस्सा है।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी