ताजा खबरें | राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा जारी, बैठक दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. अडाणी समूह से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग को लेकर राज्यसभा में बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा जिसके कारण उच्च सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
नयी दिल्ली, पांच अप्रैल अडाणी समूह से जुड़े मुद्दों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित किए जाने की मांग को लेकर राज्यसभा में बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों का हंगामा जारी रहा जिसके कारण उच्च सदन की बैठक शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
हंगामे की वजह से उच्च सदन में शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।
बैठक शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाना शुरू किया। इस बीच विपक्षी सदस्यों ने अडाणी समूह से जुड़े मुद्दे की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी।
सभापति ने बताया कि उन्हें नियम 267 के तहत नोटिस मिले हैं। इसी बीच, विपक्ष के कुछ सदस्य आसन के निकट आकर नारेबाजी करने लगे।
आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने हंगामे के बीच अडाणी मुद्दे पर जेपीसी गठित करने की मांग की। सभापति ने उन्हें अपनी सीट पर लौटने को कहा लेकिन जब ऐसा ना हुआ तो उन्होंने उनपर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
हंगामा ने थमते देख सभापति ने सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब चार मिनट के भीतर ही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी।
ब्रजेन्द्र अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2023 11:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

