एजेंसी न्यूज

तेलंगाना में विपक्षी दलों ने किसानों, गरीबों के लिये राहत की मांग करते हुये प्रदर्शन किया

कांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालयों एवं जिला कार्यालयों में राज्य सरकार के खिलाफ 'सत्याग्रह' का आयोजन किया ।

तेलंगाना में विपक्षी दलों ने किसानों, गरीबों के लिये राहत की मांग करते हुये प्रदर्शन किया
जमात

हैदराबाद, पांच मई तेलंगाना सरकार पर लॉकडाउन के दौरान किसानों को पर्याप्त राहत देने तथा उनके उत्पाद खरीदने में विफल रहने का आरोप लगाते हुये मंगलवार को विपक्षी दलों ने विभिन्न स्थानों पर विरोध-प्रदर्शन किया ।

कांग्रेस ने अपने प्रदेश मुख्यालयों एवं जिला कार्यालयों में राज्य सरकार के खिलाफ 'सत्याग्रह' का आयोजन किया ।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने संवाददाताओं को बताया कि चंद्रशेखर राव की अगुवाई वाली सरकार विभिन्न प्रकार के कृषि उत्पाद खरीदने में ''पूरी तरह विफल'' रही है ।

उन्होंने इंगित किया कि प्रवासी श्रमिकों के सामने जो समस्या है, वह देश में सबसे बड़ा मानवीय मसला है । उन्होंने पार्टी नेताओं से अपील की कि जो अपने घरों को लौटना चाहते हैं, उनकी वे मदद करें।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार कोरोना वायरस संक्रमण की पर्याप्त जांच नहीं करवा रही है।

तेदेपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एल रमना एवं अन्य नेताओं ने 'मूक प्रदर्शन' किया । पार्टी ने यह प्रदर्शन सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक पार्टी कार्यालय में किया ।

पार्टी ने सरकार से जरूरतमंद किसानों को राहत देने की मांग की ।

तेलंगाना जन समिति ने भी इसी तरह का विरोध- प्रदर्शन अपने कार्यालयों में किया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).