JP Nadda On Patna Meeting: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष दलों पर साधा निशाना, कहा- पटना बैठक ‘केवल फोटो सेशन’
नड्डा ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर कथित भ्रष्टाचार एवं परिवार के शासन को लेकर हमला किया और दावा किया कि केसीआर तेलंगाना को पीछे धकेल कर आगे बढ़ रहे हैं.
नगरकुरनूल (तेलंगाना): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हाल में पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक को ‘केवल फोटो सेशन’ करार देते हुए कहा कि प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी ने वोट बैंक की राजनीति खत्म करने के साथ ही देश में विकास को आगे बढ़ाया है. नड्डा ने केंद्रीय गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह के रुख का समर्थन किया है. शाह ने भी 23 जून को बिहार की राजधानी में विपक्षी दलों की बैठक को ‘फोटो सेशन’ करार दिया था.
‘नव संकल्प सभा’ नाम से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में गरीबी दर 22 प्रतिशत से घटकर 10 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है. यहां तक कि अति दरिद्रता भी एक प्रतिशत से कम हो गई है. Nitish Kumar Biography: नीतीश कुमार की बायोग्राफी 3 जुलाई को होगी लॉन्च, लालू यादव करेंगे किताब का लोकार्पण
नड्डा ने कहा कि पूर्व में जब भारतीय नेता अमेरिका की यात्रा पर जाते थे तब चर्चा कश्मीर, पाकिस्तान और आतंकवाद के ईर्द-गिर्द घूमती थी लेकिन प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान बातचीत के केंद्र में विकास रहता है.
उन्होंने कहा, ‘‘हाल में पटना में ‘महागठबंधन’ की बैठक केवल फोट सेशन थी जबकि दूसरी ओर मोदी जी ने विकास को गति दी और वंशवाद की राजनीतक खत्म की. मोदी जी ने वोट बैंक और तुष्टिकरण की राजनीति खत्म की.’’
नड्डा ने यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद), समाजवादी पार्टी (सपा), तृणमूल कांग्रेस नेता और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (यूबीटी) सभी अपनी-अपनी वंशवाद की राजनीति बचाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को आगे लेकर जा रहे हैं. भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अगर आप (जनता) देश को आगे ले जाना चाहते हैं तो कमल (भाजपा के चुनाव चिह्न) और मोदी जी का समर्थन करें.’’
नड्डा ने तेलंगाना में सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार और मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) पर कथित भ्रष्टाचार एवं परिवार के शासन को लेकर हमला किया और दावा किया कि केसीआर तेलंगाना को पीछे धकेल कर आगे बढ़ रहे हैं.
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद बी संजय कुमार सहित कई अन्य नेता मौजूद थे. उल्लेखनीय है कि रैली से पहले दिन में नड्डा ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में शुरू किए गए ‘संपर्क से समर्थन’ अभियान के तहत प्रख्यात राजनीतिक विश्लेषक के नागेश्वर और पद्म पुरस्कार से सम्मानित आनंद शंकर से हैदराबाद में उनके आवास पर जाकर मुलाकात की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

