देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को जम्मू में विपक्षी दलों की बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी दलों के नेता जम्मू-कश्मीर की उभरती स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को यहां बैठक करेंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम. वाई. तारिगामी ने यह जानकारी दी।

जम्मू, दो अक्टूबर विपक्षी दलों के नेता जम्मू-कश्मीर की उभरती स्थिति पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को यहां बैठक करेंगे। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता एम. वाई. तारिगामी ने यह जानकारी दी।

तारिगामी ने दावा किया कि यह स्पष्ट प्रतीत होता है कि केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने शहरी स्थानीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद कराने का फैसला किया है। स्थानीय निकाय चुनाव, मूल रूप से इस साल के अंत में होने वाले थे।

उन्होंने कहा, “एक तरफ वह (भाजपा) सामान्य स्थिति और शांति की बहाली के बारे में शोर मचा रही है, लेकिन दूसरी तरफ, वह स्थानीय चुनाव कराने से भी हिचकिचा रही है।”

नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं की बैठक मंगलवार को जम्मू के एक होटल में होने वाली है। बैठक में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी शामिल होंगी।

तारिगामी ने कहा, ''राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दल एक साथ आ रहे हैं। इसलिए, हमारे लिए भी समय आ गया है कि हम एक-दूसरे के साथ बैठें और (जम्मू-कश्मीर में) उभरती स्थिति पर चर्चा करें। हमारी सहमति के बिना हम पर थोपी जा रही नीतियों का मुकाबला करने के लिए अपने दृष्टिकोण में समानता लाएं।”

उन्होंने कहा कि बैठक में आमंत्रित सभी दलों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Organ Donation in India: अंगदान का महादान! अब आधार और ABHA आईडी से घर बैठे करें पंजीकरण, जानें मध्य प्रदेश सरकार की नई सम्मान नीति

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच 40वें मुकाबले में कैसा रहेगा पिच का मिजाज, बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Bittu Bajrangi Marriage Fraud: बिट्टू बजरंगी के साथ 'शादी का झांसा' देकर ठगी, नूंह हिंसा के आरोपी से लुटेरों ने ऐंठे 33 हजार रुपये; अलीगढ़ के मंदिर में इंतजार करता रह गया दूल्हा

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\