देश की खबरें | विपक्षी पार्टियों ने सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया: मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में राजद सहित विपक्ष पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य के विकास की हर योजना को अटकाने वाले विपक्ष ने अपने 15 साल के शासन में बिहार को लगातार लूटा और सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

डेहरी ऑन सोन/ गया, 23 अक्तूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में राजद सहित विपक्ष पर शुक्रवार को आरोप लगाया कि राज्य के विकास की हर योजना को अटकाने वाले विपक्ष ने अपने 15 साल के शासन में बिहार को लगातार लूटा और सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया।

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रम में नहीं है और उसने आत्मनिर्भरता के लिये नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार बनाने का मन बना लिया है।

यह भी पढ़े | Weather Forecast: देश से 28 अक्टूबर के आसपास विदा हो जाएगा दक्षिण-पश्चिम मानसून- IMD.

प्रधानमंत्री ने बिहार में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया है, ठान लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे।’’

मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करते हुए आरोप लगाया कि जब बिहार के लोगों ने इन्हें (विपक्ष को) सत्ता से बेदखल कर दिया और नीतीश कुमार को मौका दिया तो ये बौखला गए और इसके बाद 10 साल तक इन लोगों ने संप्रग सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: पीएम मोदी पर असदुद्दीन ओवैसी ने कसा तंज, बोले- LJP को कुछ नहीं बोले, कर रहे हैं दो घोड़े की सवारी.

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा और इनका ध्यान अपने स्वार्थों एवं अपनी तिजोरी पर रहा है।

उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया।

मोदी ने कहा, ‘‘राजग के विरोध में इन लोगों ने मिलकर जो ‘पिटारा’ बनाया है, जिसे ये लोग महागठबंधन कहते हैं, उसकी रग-रग से बिहार के लोग वाकिफ हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जो लोग नक्सलियों को, हिंसक गतिविधियों को खुली छूट देते रहे, आज वे राजग के विरोध में खड़े हैं।’’

मोदी ने कहा, ‘‘आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी दल मिलकर आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बिहार के निर्माण में जुटे हैं। बिहार को अब भी विकास के सफर में मीलों आगे जाना है। नई बुलंदी की तरफ उड़ान भरनी है।’’

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान बिहार के लोगों को पूर्ववर्ती राजद सरकार के काल की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को यह याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?’’

लालू प्रसाद का नाम लिये बिना प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि 1990 के दशक में बिहार के लोगों का अहित किया गया, बिहार को अराजकता और अव्यवस्था के किस दलदल में धकेल दिया.... उसे आप में से अधिकांश लोगों ने अनुभव किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज भी बिहार की अनेक समस्याओं की जड़ में 90 के दशक की अव्यवस्था और कुशासन है।’’

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग वे दिन भूल नहीं सकते, जब सूरज ढलते का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप पड़ जाना।

मोदी ने कहा कि लोग वे दिन नहीं भूल सकते, जब सरकार चलाने वालों की निगरानी में दिन-दहाड़े डकैती होती थी, हत्याएं होती थीं और रंगदारी वसूली जाती थी। यह वह दौर था, जब लोग गाड़ी इसलिए नहीं खरीदते थे, ताकि एक राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को उनकी कमाई का पता न चल जाए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बिजली है, सड़कें हैं और सबसे बड़ी बात, वह माहौल है जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है और अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ना इसी को कहते हैं।

तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाते हुए मोदी ने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने एक-एक सरकारी नौकरी को हमेशा लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का जरिया माना, वह बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के नौजवानों को यह याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?’’

गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी सभी रैलियों में रोजगार और विकास का मुद्दा उठा रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘मैंने बिहार के बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। बिहार के लोगों में एक बात जो बहुत अच्छी होती है, वह है उनकी स्पष्टता। वे किसी भ्रम में नहीं रहते ।’’

उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, अब बिहार को कोई बीमारू, बेबस राज्य नहीं कह सकता और लालटेन का जमाना चला गया।

उन्होंने स्थानीय में कहा, ‘‘ लालटेन के जमाना गईल।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान