देश की खबरें | कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही हैं - बालयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्यमंत्री संजीव कुमार बालयान ने बुधवार को कहा कि कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही है जबकि यह इंस्पेक्टर राज से मुक्ति की तरफ कदम है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

रायपुर, 14 अक्टूबर केंद्रीय पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन राज्यमंत्री संजीव कुमार बालयान ने बुधवार को कहा कि कृषि कानूनों को लेकर विपक्षी पार्टियां भ्रम फैला रही है जबकि यह इंस्पेक्टर राज से मुक्ति की तरफ कदम है।

बालयान ने बुधवार को राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय एकात्म परिसर में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकारों को इन कानूनों के विरोध में कानून बनाने का अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़े | Unlock 5: दिल्ली में कल से खुल जाएंगे सिनेमा हॉल, सरकार द्वारा जारी इन नियमों का करना होगा पालन.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीनों कानून कृषि और किसानों के हित में लाए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के इनते साल बाद जब प्रत्येक व्यक्ति, व्यापारी और उद्योग को अधिकार है कि वह अपना उत्पाद अपनी पसंद के स्थान पर बेचे, तो ऐसे में केवल किसान को इस अधिकार से वंचित क्यों रखा जाये। वह अपना उत्पाद मंडी के बाहर क्यों नहीं बेच सकता।’’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘किसानों से मांग आती रही कि वह जहां चाहे अपना उत्पाद बेच सके। सभी पार्टियां इसके समर्थन में रही हैं। उन्होंने अपने घोषणा पत्र में भी इसे शामिल किया। लेकिन अब जब कानून लाया गया तब देश में भ्रांतियां फैलाई जा रही हैं।’’

यह भी पढ़े | एसपी नेता मुलायम सिंह यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 14 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कृषि संबंधित कानून और न्यूनतम समर्थन मूल्य :एमएसपी: दोनों अलग बात है लेकिन इसे जोड़ा जा रहा है। इस कानून के अनुसार मंडी भी रहेगी वहां खरीददारी भी होगी। लेकिन अब किसान मंडी के बाहर भी अपनी ऊपज बेच सकता है।

बालयान ने कहा कि राज्य सरकार जहां चाहे खरीद केंद्र स्थापित कर सकती है। कहीं भी राज्य सरकार के अधिकार पर अतिक्रमण नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी रहेगी, मंडी भी रहेगी और मंडी में व्यापारी भी रहेंगे, यह सिर्फ इंस्पेक्टर राज से मुक्ति की तरफ कदम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\