देश की खबरें | विपक्ष ने 15 साल के शासन में बिहार को लूटा, आत्मनिर्भरता के लिये राजग सरकार जरूरी : मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में राजद सहित विपक्ष पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘बिहार के विकास की हर योजना को अटकाने और लटकाने वाले इन लोगों ने’’ अपने 15 साल के शासन में राज्य को लगातार लूटा और सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

डेहरी ऑन सोन (बिहार), 23 अक्तूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार में राजद सहित विपक्ष पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘बिहार के विकास की हर योजना को अटकाने और लटकाने वाले इन लोगों ने’’ अपने 15 साल के शासन में राज्य को लगातार लूटा और सत्ता को अपनी तिजोरी भरने का माध्यम बनाया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार की जनता भ्रम में नहीं है और उसने आत्मनिर्भरता के लिये नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजग सरकार बनाने का मन बना लिया है ।

यह भी पढ़े | Women Help Desk: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 1,535 थानों में किया महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ.

यहां एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि जब बिहार के लोगों ने इन्हें (विपक्ष को) सत्ता से बेदखल कर दिया और नीतीश कुमार को मौका दिया तो ये बौखला गए और इसके बाद 10 साल तक इन लोगों ने संप्रग की सरकार में रहते हुए बिहार पर, बिहार के लोगों पर अपना गुस्सा निकाला।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘इन लोगों को आपकी जरूरतों से कभी सरोकार नहीं रहा। इनका ध्यान रहा है अपने स्वार्थों पर, अपनी तिजौरी पर।’’

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh Rajya Sabha Election 2020: राज्यसभा के लिए यूपी में जोर आजमाईश शुरू, बीएसपी प्रत्याशी बिगाड़ सकता है गणित!.

मोदी ने कहा कि यही कारण है कि भोजपुर सहित पूरे बिहार में लंबे समय तक बिजली, सड़क और पानी जैसी मूल सुविधाओं का विकास नहीं हो पाया।

उन्होंने कहा, ‘‘आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी दल मिलकर आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी बिहार के निर्माण में जुटे हैं। बिहार को अब भी विकास के सफर में मीलों आगे जाना है। नई बुलंदी की तरफ उड़ान भरनी है।’’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन के दौरान बिहार के लोगों को राजद की पूर्ववर्ती सरकार के काल की कानून एवं व्यवस्था की स्थिति की याद दिलाई।

मोदी ने कहा, ‘‘ आज बिहार में पीढ़ी भले बदल गई हो, लेकिन बिहार के नौजवानों को ये याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे?’’

उन्होंने कहा कि बिहार के लोग वे दिन भूल नहीं सकते, जब सूरज ढलते का मतलब होता था, सब कुछ बंद हो जाना, ठप पड़ जाना।

मोदी ने कहा कि लोग वे दिन नहीं भूल सकते जब सरकार चलाने वालों की निगरानी में दिन-दहाड़े डकैती होती थी, हत्याएं होती थीं और रंगदारी वसूली जाती थी ।

उन्होंने कहा कि आज बिजली है, सड़कें हैं और सबसे बड़ी बात वह माहौल है, जिसमें राज्य का सामान्य नागरिक बिना डरे रह सकता है, जी सकता है और अंधेरे से उजाले की ओर बढ़ना इसी को कहते हैं।

राजद नेता तेजस्वी यादव के 10 लाख नौकरियों के वादे पर सवाल उठाते हुए मोदी ने कहा कि जिन लोगों ने एक-एक सरकारी नौकरी को हमेशा लाखों-करोड़ों रुपये कमाने का जरिया माना, वे बिहार को ललचाई नजरों से देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बिहार के नौजवानों को यह याद रखना है कि बिहार को इतनी मुश्किलों में डालने वाले कौन थे? ’’

गौरतलब है कि राजद नेता तेजस्वी यादव अपनी सभी रैलियों में रोजगार और विकास का मुद्दा उठा रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘मैंने बिहार के बहुत से लोगों के साथ करीब से काम किया है। उनसे बहुत कुछ सीखा भी है। एक बात जो बिहार के लोगों में बहुत अच्छी होती है, वह है उनकी स्पष्टता। वे किसी भ्रम में नहीं रहते ।’’

उन्होंने कहा कि बिहार अब विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है, अब बिहार को कोई बीमारू, बेबस राज्य नहीं कह सकता और लालटेन का जमाना चला गया।

मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों ने मन बना लिया है कि जिनका इतिहास बिहार को बीमारू बनाने का है, उन्हें आसपास भी नहीं फटकने देंगे ।

उन्होंने स्थानीय में कहा, ‘‘ लालटेन के जमाना गईल।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान