देश की खबरें | विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, वे संविधान में बदलाव किये जाने की बात कर रहे हैं : अजित पवार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दल हर बार चुनाव नजदीक आने पर संविधान में बदलाव किये जाने का मुद्दा उठाते हैं क्योंकि उनके पास चर्चा करने के लिए बेहतर विषय नहीं हैं।
छत्रपति संभाजीनगर, एक अप्रैल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दल हर बार चुनाव नजदीक आने पर संविधान में बदलाव किये जाने का मुद्दा उठाते हैं क्योंकि उनके पास चर्चा करने के लिए बेहतर विषय नहीं हैं।
राष्ट्रीय समाज पार्टी (आरएसपी) के नेता महादेव जानकर के परभणी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करने के बाद, एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने कहा कि लोगों को इन बेबुनियाद बयानों के झांसे में नहीं आना चाहिए।
पवार ने कहा, ‘‘विपक्ष के पास मुद्दे नहीं हैं। अब वे कह रहे हैं कि सत्तारूढ़ गठबंधन 400 सीट जीतने के बाद संविधान बदल देगा। यह नहीं होगा।’’
उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और कहा कि केंद्र ने विकास कार्य किये हैं और लोगों के धर्म एवं जाति देखे बिना गैस और पानी के कनेक्शन दिये हैं।
फडणवीस ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने शक्तिपीठ राजमार्ग की योजना बनाई है। यह परभणी से होकर गुजरेगा। यह दक्षिण भारत को पश्चिम महाराष्ट्र से जोड़ेगा।’’
भाजपा नेता एवं बीड लोकसभा सीट से उम्मीदवार पंकजा मुंडे ने कहा कि जो लोग जानकर को बाहरी बता रहे हैं उन्हें अवश्य जानना चाहिए कि जो काम करते हैं उन्हें आगे बढ़ते रहना चाहिए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2024 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

