देश की खबरें | भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी मोर्चा काफी नहीं होगा: सिसोदिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अपने जनाधार में विस्तार की कोशिश के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी मोर्चा ‘काफी नहीं होगा’ , ऐसे में इस भगवा पार्टी के विरूद्ध लोगों को उठ खड़े होने की जरूरत है।
नयी दिल्ली, सात अप्रैल देश में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा अपने जनाधार में विस्तार की कोशिश के बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को कहा कि भाजपा को टक्कर देने के लिए विपक्षी मोर्चा ‘काफी नहीं होगा’ , ऐसे में इस भगवा पार्टी के विरूद्ध लोगों को उठ खड़े होने की जरूरत है।
वरिष्ठ आप नेता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ किसी मोर्चे का गठन काफी नहीं होगा। लोगों को उठ खड़े होने की जरूरत है।’’
सिसोदिया ने यह बात तब कही, जब उनसे भाजपा के विरूद्ध विपक्षी दलों का एकजुट मोर्चा बनाने की चल रही कोशिश के सिलसिले में उनकी पार्टी के रूख के बारे में पूछा गया।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से भाजपा मुख्य मुद्दों से ध्यान बंटाकर चुनाव जीतती है और सरकार बनाने के बाद आम जन के लिए कुछ नहीं करती है, उसे अब लोग समझने लगे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘ यही वजह है कि लोग अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शासन के मॉडल पर भरोसा कर रहे हैं....देश के लोग अब भाजपा के खिलाफ खड़े हो रहे हैं।’’
विपक्षी दलों के एकजुट मोर्चा के गठन की पैरवी करने वाले विपक्षी नेताओं में शुमार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने हाल में अपनी नयी दिल्ली यात्रा के दौरान केजरीवाल से भेंट की थी।
बाद में पीटीआई- को एक विशेष साक्षात्कार में स्टालिन ने केंद्र में भाजपा के विरोधी कांग्रेस, वामदलों, क्षेत्रीय दलों के एकजुट मोर्चे का आह्वान किया था और कहा था कि सभी को अपनी व्यक्तिगत राजनीतिक सोच एकतरफ रखनी चाहिए एवं ‘भारत को बचाने के साथ साथ आना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)