विदेश की खबरें | पाक में अनुमति पर विवाद के बावजूद सरकार विरोधी रैली आयोजित करेगा विपक्षी गठबंधन पीडीएम: खबर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में 11 विपक्षी दलों का नवगठित गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) रविवार को यहां सरकार विरोधी रैली आयोजित करेगा जबकि शहर प्रशासन ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी अनुमति नहीं दी है।

पेशावर, 22 नवंबर पाकिस्तान में 11 विपक्षी दलों का नवगठित गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) रविवार को यहां सरकार विरोधी रैली आयोजित करेगा जबकि शहर प्रशासन ने देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी अनुमति नहीं दी है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार में रविवार को प्रकाशित खबर के अनुसार रैली को पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) की उपाध्यक्ष मरियम नवाज, जमीयत उलेमा इस्लाम-फाजी (जेयूआई-एफ) तथा पीडीएम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी समेत गठबंधन के अन्य नेता संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़े | फिलिस्तीन ने मिडईस्ट क्वाट्रेट से US को बाहर करने का प्रस्ताव रखा.

खबर के अनुसार पीडीएम की पिछली रैली को लंदन से वीडियो लिंक से संबोधित कर चुके पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीएमएल-एन अध्यक्ष नवाज शरीफ संभवत: किडनी संबंधी समस्या की वजह से पेशावर की रैली को संबोधित नहीं कर सकेंगे। उनकी बेटी मरियम ने शनिवार को एक ट्वीट के जवाब में खबर की पुष्टि की।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने रविवार को पीडीएम की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन संवेदनहीन तरीके से लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

यह भी पढ़े | Chhath Puja in US: न्यू जर्सी में भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने पूरे विधि-विधान से की छठ मैया की पूजा, देखें वीडियो.

खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को एक संक्षिप्त बयान में कहा था कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भयावह शक्ल अख्तियार की है।

इसमें कहा गया, ‘‘हमें पहले लोगों की जिंदगियां बचानी हैं। इसलिए विपक्षी दलों को लोगों की जान की कीमत पर रैली नहीं करने दी जा सकती।’’

सरकार के फैसले के जवाब में पीपीपी की केंद्रीय सूचना सचिव नफीसा शाह ने कहा कि पीडीएम की रैली 22 नवंबर को तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड