देश की खबरें | कोरोना वायरस संकट पर विपक्ष केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहा : अनुराग ठाकुर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. वित्त और कॉरपोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट को संभालने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 22 जून वित्त और कॉरपोरेट मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट को संभालने को लेकर विपक्षी दल केंद्र पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।

भाजपा नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने कहा कि मार्च में जब देश में कोरोना वायरस का प्रसार शुरू हुआ तो सरकार ने तत्काल कदम उठाए और लॉकडाउन किया, जिससे जिंदगियों को बचाया जा सका।

यह भी पढ़े | कोरोना के मणिपुर में 57 नए मरीज पाए गए: 22 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि सरकार ने अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया होता तो स्थिति भयावह होती। उन्होंने कहा कि अन्य देशों में महामारी के कारण मृत्यु दर भारत से ज्यादा थी।

ठाकुर ने दावा किया कि यद्यपि बंद दो महीने तक जारी रहा और लोगों को बिना काम के रहना पड़ा, केंद्र सरकार ने समाज के हर वर्ग के लिये कई योजनाओं की घोषणा की।

यह भी पढ़े | चीन ने माना, लद्दाख में भारतीय जवानों से झड़प में गई PLA जवानों की जान.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने जहां गरीबों और प्रवासी कामगारों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया वहीं कम ब्याज दर पर बड़े पैमाने पर कर्ज देकर किसानों और व्यापारियों के हितों का ध्यान रखा।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की भी मदद की और सैकड़ों करोड़ रुपये के विभिन्न पैकेज जारी किये। उन्होंने दावा किया कि यह हैरान करने वाला है कि ये घोषणाएं और फायदे कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल ‘हजम’ नहीं कर पाए जिसके कारण उन्होंने “भाजपा और उसकी सरकारों के खिलाफ झूठे आरोप लगाए।”

विभिन्न उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष को सफल करार दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

\