देश की खबरें | बैलगाड़ी चलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत का विरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी रायपुर में बैलगाड़ी चलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी का विरोध किया।

रायपुर, 29 जून छत्तीसगढ़ के सत्ताधारी दल कांग्रेस के नेताओं ने राजधानी रायपुर में बैलगाड़ी चलाकर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी का विरोध किया।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ राज्य में धरना प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु में लॉकडाउन 31 जुलाई तक बढ़ाया गया : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजधानी रायपुर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने बूढ़ापारा धरना स्थल में साइकिल और बैलगाड़ी चलाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भूपेश बघेल मंत्रिमंडल के सदस्य और अन्य नेता मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट होने के बावजूद केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमत में वृद्धि की जा रही है। यह वही भाजपा सरकार है जो विपक्ष में रहते हुए इनके मंत्री और वरिष्ठ नेता साइकिल चलाकर विरोध प्रदर्शन करते थे। यह सब आज कहां छुप गए हैं।

यह भी पढ़े | चीन पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, टिकटॉक और यूसी ब्राउजर समेत 59 चाइनीज ऐप्स बैन- यहां देखें पूरी लिस्ट.

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमत में हो रही बढ़ोत्तरी के कारण ट्रक मालिकों में भारी आक्रोश नज़र आ रहा है। मोदी सरकार आम जनता की जेब में डाका डालने का काम कर रही है। यह सभी की जानकारी में है कि डीजल के दामों में वृद्धि होने से परिवहन का खर्च बढ़ता हैं जिससे खाने पीने की वस्तुएं, कपड़ा, दवाइयां सहित अन्य दैनिक जीवन की वस्तुएं महंगी होंगी जिससे महंगाई बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार किसान फसलों की खरीदी ना होने पर आत्महत्या करते थे आज वही स्थिति ट्रांसपोर्टरों की है जो अपनी गाड़ियों में डीजल डलवाने में असमर्थ नज़र आ रहे हैं। केंद्र सरकार उनके लिए आत्महत्या की स्थिति निर्मित कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं ने राज्य के महासंमुद, धमतरी, बिलासपुर, जगदलपुर, रायगढ़, राजनांदगांव, कोरबा, दुर्ग जिले सहित राज्य के सभी जिला ब्लाक मुख्यालय में भी विरोध प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन को सौंपा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\