देश की खबरें | प्रधानमंत्री का विरोध करते-करते, विपक्षी पार्टियों ने भारत का विरोध करना शुरू कर दिया: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते-करते विपक्षी दलों ने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, चार जनवरी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करते-करते विपक्षी दलों ने देश का विरोध करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा के सशक्त नेतृत्व में जनता ने पूरा भरोसा जताते हुए महामारी काल में भी विभिन्न चुनावों में ''शानदार जीत'' दिलाई है।

गुजरात की भाजपा इकाई की ओर से जारी बयान के मुताबिक, गांधीनगर में पार्टी कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों और जिला अध्यक्षों के समूह को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 हटाए जाने के बाद हुए पहले चुनाव में भाजपा सबसे बडी पार्टी के रूप में उभरी है।

बयान में नड्डा के हवाले से कहा गया, ''यह पार्टी के नेतृत्व के प्रति लोगों का भरोसा ही है कि देशभर में हुए अलग-अलग चुनावों में भाजपा को जीत मिली है।''

उन्होंने कोविड-19 के दो टीकों को मंजूरी दिए जाने की भी सराहना की।

गुजरात में अगले महीने होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव से पहले नड्डा राज्य के दौरे पर पहुंचे हैं।

शफीक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज