जरुरी जानकारी | निसान लागत कम करने के लिए जापान में ओप्पामा संयंत्र बंद को करेगी बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जापान की मोटर वाहन कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि तोक्यो के दक्षिण में कनागावा प्रांत में ओप्पामा संयंत्र में वाहन उत्पादन मार्च 2028 में बंद हो जाएगा।
जापान की मोटर वाहन कंपनी ने मंगलवार को बयान में कहा कि तोक्यो के दक्षिण में कनागावा प्रांत में ओप्पामा संयंत्र में वाहन उत्पादन मार्च 2028 में बंद हो जाएगा।
बयान के अनुसार, इसके बाद ओप्पामा में बनने वाले या उत्पादन के लिए निर्धारित सभी मॉडल फुकुओका प्रांत स्थित निसान मोटर क्यूशू (संयंत्र) में बनाए जाएंगे।
ओप्पामा संयंत्र, निसान मोटर कॉर्पोरेशन के लिए एक महत्वपूर्ण प्रतीक रहा है। इसने 2010 में प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहते हुए अपनी ‘लीफ इलेक्ट्रिक कार’ यहीं पेश की थी।
निसान ने इस वर्ष की शुरुआत में कहा था कि वह अपने वैश्विक कार्यबल में करीब 15 प्रतिशत या लगभग 20,000 कर्मचारियों की कटौती कर रही है। वह अपने मोटर वाहन संयंत्रों की संख्या 17 से घटाकर 10 कर रही है ताकि ‘‘ व्यवसाय को अधिक लचीला और कुशल बनाया जा सके।’’
निसान को वित्त वर्ष 2024-25 में 670.9 अरब येन (4.5 अरब अमेरिकी डॉलर) का घाटा हुआ, जो पिछले वित्त वर्ष में दर्ज 426.6 अरब येन के लाभ से कम है।
इसके बाद कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मकोतो उचिदा ने खराब नतीजों की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया था। इवान एस्पिनोसा ने उनकी जगह अप्रैल में पदभार संभाला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2025 01:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

