देश की खबरें | ‘ऑपरेशन सिंदूर’ यह संदेश देने के लिए जरूरी था कि भारत वीरों का देश है: आरएसएस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने बुधवार को कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक ‘स्पष्ट संदेश’ देने के लिए आवश्यक था कि भारत छत्रपति शिवाजी और अहिल्याबाई होल्कर जैसे वीरों का देश है।

नयी दिल्ली, 14 मई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेकर ने बुधवार को कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान में चलाया गया ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एक ‘स्पष्ट संदेश’ देने के लिए आवश्यक था कि भारत छत्रपति शिवाजी और अहिल्याबाई होल्कर जैसे वीरों का देश है।

आरएसएस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख यहां साहित्य अकादमी में ‘लोकमाता, देवी अहिल्याबाई होल्कर का जीवन एवं विरासत’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंबेकर ने कहा कि भारत आज ऐसे मोड़ पर है, जहां वह आर्थिक समृद्धि की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए व्यापार भी बहुत महत्वपूर्ण है। देश में शांति एवं एकता बनाए रखना भी बहुत महत्वपूर्ण है। इसी तरह पहलगाम आतंकी हमले के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ भी जरूरी था।’’

आंबेकर ने कहा, ‘‘यह स्पष्ट संदेश देना महत्वपूर्ण है कि हमारे पास छत्रपति शिवाजी महाराज और अहिल्याबाई जैसी बहादुर महिलाओं की विरासत है। आप हमारे देश में आकर महिलाओं के माथे का सिंदूर नहीं मिटा सकते।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अनुमति नहीं है। यह नया भारत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\