एजेंसी न्यूज

Agra में पिता-पुत्र का रिश्ता शर्मसार, प्रॉपर्टी के लिए तीन बेटों ने पापा को जंजीरो से बांधा

मथुरा जिले में छह बीघा जमीन के बंटवारे की मांग कर रहे तीन बेटों द्वारा अपने 64 वर्षीय पिता को बार-बार जंजीर से बांधने का मामला सामने आया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

Agra में पिता-पुत्र का रिश्ता शर्मसार, प्रॉपर्टी के लिए तीन बेटों ने पापा को जंजीरो से बांधा
उत्तर प्रदेश पुलिस (Photo Credits: Twitter)

मथुरा, 28 जुलाई : मथुरा जिले (Mathura District) में छह बीघा जमीन के बंटवारे की मांग कर रहे तीन बेटों द्वारा अपने 64 वर्षीय पिता को बार-बार जंजीर से बांधने का मामला सामने आया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर गुप्ता ने बताया कि पीड़ित सेवल सिंह उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) के सेवानिवृत्त चालक हैं और उनके बेटे अकसर आठ से दस दिन बंधक बनाकर रखते थे ताकि वे उनकी इच्छा के अनुरूप कार्य करें.

उन्होंने बताया कि पीड़ित की पत्नी इस समय अपने मायके रह रही है, अन्यथा उसके साथ भी बेटों द्वारा अमानवीय व्यवहार किया जाता है. हालांकि, जमुना पार पुलिस थाने के अधिकारियों का कहना है कि उनके पास इस तरह की शिकायत नहीं आई है. सिहोरा गांव के मुखिया सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बुजुर्ग सेवल सिंह को पुलिस गत दो महीने में तीन से चार बार बचा चुकी है और हाल में उन्हें शनिवार को मुक्त कराया गया था. यह भी पढ़ें : Himachal Pradesh: हिमाचल में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति की मौत, 10 लापता

बुजुर्ग को शनिवार को छुड़ाने की बात की पुष्टि करते हुए निरीक्षक राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि बेटों को झाड़ लगाई गई और पिता को मुक्त कराया गया. उन्होंने बताया कि ‘‘तीनों बेटे अशोक, राजन और पूरण पेशे से चालक हैं और पिता पर संपत्ति का बंटवारा करने का दबाव बना रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2021 12:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).