देश की खबरें | ‘फेस ऐप’ में पंजीकृत कर्मचारियों को ही वेतन मिलेगा : महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री बावनकुले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि राजस्व विभाग के केवल वही कर्मचारी अगस्त माह का वेतन प्राप्त करेंगे जिन्होंने सरकार के ‘फेस’ ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की है।
मुंबई, 24 जुलाई महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का कहना है कि राजस्व विभाग के केवल वही कर्मचारी अगस्त माह का वेतन प्राप्त करेंगे जिन्होंने सरकार के ‘फेस’ ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की है।
मंत्री ने बुधवार को कहा कि यह निर्णय कर्मचारियों की जवाबदेही बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है। अगस्त महीने का वेतन सितंबर में वितरित किया जाएगा।
बावनकुले ने बताया कि केंद्र सरकार ने राजस्व विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए 'फेस ऐप' और भू-सीमांकन (जियो-फेंसिंग) का उपयोग अनिवार्य कर दिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘अब से उपस्थिति केवल कार्यालय परिसर से ही ऐप के माध्यम से दर्ज की जाएगी। जो कर्मचारी इसका पालन नहीं करेंगे, उनके वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा।’’
उन्होंने बताया कि इस संबंध में शीघ्र ही एक औपचारिक सरकारी संकल्प (जीआर) जारी किया जाएगा।
बावनकुले रायगड़ जिले में विभागीय कार्यों की समीक्षा के दौरान बोल रहे थे।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने विभिन्न विभागों की समीक्षा शुरू की है ताकि दक्षता, पारदर्शिता और नागरिक केंद्रित प्रशासन सुनिश्चित किया जा सके। इस प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने आए हैं, जिन्हें सुलझाने के लिए 150 दिवसीय कार्य योजना लागू की जा रही है।’’
राजस्व अधिकारियों के पास लंबित अर्ध-न्यायिक मामलों को लेकर चिंता जताते हुए बावनकुले ने बताया कि उन्होंने स्वयं पिछले चार महीनों में 800 से अधिक मामलों का निपटारा किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2025 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

