देश की खबरें | सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नामकरण मोदी पर हुआ, परिसर पटेल के ही नाम पर रहेगा: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में एक स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नाम बदला गया है जबकि पूरे खेल परिसर का नाम सरदार पटेल पर ही रहेगा।

नयी दिल्ली, 24 फरवरी गुजरात में एक स्टेडियम का नाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम पर रखे जाने को लेकर उठे विवाद के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नाम बदला गया है जबकि पूरे खेल परिसर का नाम सरदार पटेल पर ही रहेगा।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज अहमदाबाद स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस स्टेडियम का नाम नरेन्द्र मोदी स्टेडियम रखा गया है जबकि पहले इसे मोटेरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता है।

इसके बाद सोशल मीडिया पर मोटेरा स्टेडियम का नाम बदले जाने को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी। कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आरोप लगाया और इसे सरदार पटेल का अपमान बताया।

इन आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सिर्फ मोटेरा स्टेडियम का नाम बदला गया है जबकि पूरा खेल परिसर सरदार वल्लभ भाई पटेल के ही नाम पर रहेगा।

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेताओं को आड़े हाथों लेते हुए सवाल किया कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी या उनके पुत्र राहुल गांधी ने भी गुजरात के केवड़िया स्थित सरदार पटेल की विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति की प्रशंसा की?

जावड़ेकर ने कहा कि दोनों नेता अभी तक केवड़िया गये भी नहीं हैं।

प्रसाद ने कहा, ‘‘मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं एक पर्यटन स्थल जिसकी सराहना पूरा विश्व कर रहा है वहां अभी तक दोनों कांग्रेस नेता नहीं गए और ना ही इसकी प्रशंसा की। इसके बाद क्या कहना रह जाता हैं?’’

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने ट्वीट किया, ‘‘शायद उन्हें लगा होगा कि यह स्टेडियम एक गृह मंत्री के नाम पर था जिसने उनकी पितृ संस्था पर प्रतिबंध लगाया था! या हो सकता है कि ट्रंप जैसे किसी राष्ट्राध्यक्ष का दौरा सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम बुकिंग हो? या फिर क्या यह विरासत तैयार करने की शुरुआत है?’’

कांग्रेस सांसद राजीव सातव ने कहा, ‘‘मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम का नाम सरदार पटेल से नरेन्द्र मोदी के नाम पर करना शर्म की बात है। यह दर्शाता है कि हमारे प्रधानमंत्री कितने आत्ममुग्ध हो गए हैं। यह अपमानजनक है और निरंकुश तानाशाही का स्पष्ट संकेत है।’’

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने स्टेडियम के बारे में सीधा जिक्र ना करते हुए सरदार पटेल के एक कथन को साझा किया, ‘‘इस मिट्टी में कुछ अनूठा है, जहां कई बाधाओं के बावजूद हमेशा महान आत्माओं का निवास रहा है।’’

बाद में जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘खेल परिसर का नाम सरदार पटेल स्पोर्ट्स इंक्लेव है। परिसर के अंदर सिर्फ क्रिकेट स्टेडियम का नाम नरेन्द्र मोदी स्टेडियम रखा गया है। विडंबना है कि जिस ‘परिवार’ ने मृत्यु के बाद भी सरदार पटेल का सम्मान नहीं किया वह हाय तौबा मचा रहे हैं।’’

केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने भी लगभग ऐसा ही ट्वीट किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\