देश की खबरें | ठाणे में केवल 'कमल' ही फूले-फले: एकनाथ शिंदे के गढ़ में भाजपा के मंत्री ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गणेश नाइक ने कहा है कि वह चाहते हैं कि भाजपा ठाणे में फूले-फले जिससे दोनों सहयोगियों (भाजपा-शिवसेना) के बीच खींचतान की अटकलें लगायी जा रही हैं।

मुंबई, 29 जनवरी महाराष्ट्र के मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता गणेश नाइक ने कहा है कि वह चाहते हैं कि भाजपा ठाणे में फूले-फले जिससे दोनों सहयोगियों (भाजपा-शिवसेना) के बीच खींचतान की अटकलें लगायी जा रही हैं।

ठाणे उपमुख्यमंत्री और शिवसेना अध्यक्ष एकनाथ शिंदे का गढ़ है।

पड़ोसी पालघर जिले के संरक्षक मंत्री नाइक ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा कि वह ठाणे में भी जन शिकायत बैठकें आयोजित करेंगे, जिससे यह अटकलें लगाई जाने लगीं कि भाजपा क्षेत्र में शिंदे की पार्टी के प्रभुत्व को चुनौती देने की तैयारी कर रही है।

नाइक ने कहा कि वह "लोगों के प्रति प्रेम के कारण" गडकरी रंगायतन सभागार में ये बैठकें आयोजित करेंगे।

उन्होंने कहा, "भाजपा का ध्यान शहर पर है। हम चाहते हैं कि ठाणे में केवल 'कमल' (भाजपा का चुनाव चिन्ह) ही फूले-फले। पार्टी ने मुझे शहर की जिम्मेदारी सौंपी है।"

नाइक और शिंदे दोनों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत शिवसेना से की थी, लेकिन नाइक बाद में राकांपा में शामिल हो गए, जिसका नेतृत्व उस समय शरद पवार कर रहे थे। शिंदे ने 2022 में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व को चुनौती देकर शिवसेना को विभाजित कर दिया।

शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी पहले से ही जिला संरक्षक मंत्री के पदों के आवंटन से नाराज है।

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने बुधवार को नाइक का समर्थन किया।

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना के मंत्री शंभूराज देसाई ने कहा, "मैंने पहले ठाणे के संरक्षक मंत्री के रूप में काम किया है और मुझे शहर और जिले में शिंदे के नेटवर्क के बारे में पता है। ठाणे शिवसेना का गढ़ बना रहेगा। भाजपा नेताओं को अपनी पार्टी का विस्तार करने का अधिकार है, लेकिन कोई इस बात को नजरअंदाज नहीं कर सकता कि शिवसेना ने ऐतिहासिक रूप से जिले में अपना दबदबा बनाए रखा है।"

उन्होंने भाजपा से सीधी चुनौती की संभावना को खारिज करते हुए कहा, "शिंदे और नाइक दोनों ही महायुति गठबंधन का हिस्सा रहते हुए अपनी पार्टियों को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। स्थिति की गलत व्याख्या करने की कोई जरूरत नहीं है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका