एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सिर्फ भाजपा में ही एक साधारण सदस्य पार्टी अध्यक्ष बन सकता है: हिमंत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण सदस्य भी समर्पित सेवा के माध्यम से पार्टी अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है।

देश की खबरें | सिर्फ भाजपा में ही एक साधारण सदस्य पार्टी अध्यक्ष बन सकता है: हिमंत

गुवाहाटी, 17 जनवरी असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें एक साधारण सदस्य भी समर्पित सेवा के माध्यम से पार्टी अध्यक्ष के पद तक पहुंच सकता है।

शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जैसी पार्टियों में वरिष्ठ पद अक्सर पारिवारिक संबंधों या आशीर्वाद पर निर्भर करते हैं, वहीं भाजपा कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता को महत्व देती है।

शर्मा ने लोकसभा सदस्य दिलीप सैकिया के निर्विरोध पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष चुने जाने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘आज का दिन हमारे लिए शुभ है लेकिन इसलिए नहीं कि हमें नया अध्यक्ष मिल रहा है बल्कि आज फिर से यह साबित हो गया है कि हमारी पार्टी में शीर्ष पद पर पहुंचने के लिए किसी को ‘राजपरिवार’ से होने की जरूरत नहीं है। एक साधारण ‘स्वयंसेवक’ अगर समर्पण के साथ काम करे तो वह भी अध्यक्ष बन सकता है।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘अगर हम कांग्रेस या अन्य पार्टियों को देखें, तो सबसे पहले यह विश्लेषण किया जाएगा कि उन्हें किसका ‘आशीर्वाद’ मिला है या वे किस ‘परिवार’ से हैं, तभी कोई शीर्ष पद पर पहुंच सकता है।’’

शर्मा ने कहा कि भाजपा में हमेशा ऐसे साधारण कार्यकर्ताओं की तलाश रहती है, जिन्होंने अपने काम से खुद को असाधारण साबित किया हो।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सैकिया के पिता का नाम भी कोई नहीं जानता। हम अपने पिता से प्रेरणा लेते हैं और उनके आशीर्वाद से हम अपना रास्ता खुद बनाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय नेतृत्व ने यह सुनिश्चित किया है कि पार्टी में भाई-भतीजावाद न पनपने पाए और यह आम लोगों की पार्टी बनी रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).