UP: महिलाओं का सम्मान करने वाला समाज ही विकास की बुलंदियों को छूता है- CM योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि वही समाज सशक्त होगा और विकास की बुलंदियों को छुएगा जहां नारी का सम्मान होगा. आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर यहां राम कथा पार्क से ''मिशन महिला सारथी'' की शुरुआत करने के दौरान यह टिप्पणी. उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 51 नई बसों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया.
अयोध्या/लखनऊ, 22 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि वही समाज सशक्त होगा और विकास की बुलंदियों को छुएगा जहां नारी का सम्मान होगा. आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरे के दूसरे दिन शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर यहां राम कथा पार्क से ''मिशन महिला सारथी'' की शुरुआत करने के दौरान यह टिप्पणी. उन्होंने उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की 51 नई बसों को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया. अधिकारियों के मुताबिक, इन बसों में चालक और परिचालक महिलाएं होंगी. अपने संबोधन में आदित्यनाथ ने कहा, ''वास्तव में महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा व उनका स्वावलंबन सदैव से एक चुनौती का विषय रहा है और इसीलिए भारतीय समाज ने सदैव से इस विषय को प्रमुखता से आगे बढ़ाया है.''
उन्होंने कहा कि वही समाज सशक्त होगा, आत्मनिर्भर होगा और सर्वांगीण विकास की बुलंदियों को छूता हुआ दिखाई देगा “जहां नारी का सम्मान होगा, उनकी गरिमा की रक्षा होगी और वह स्वावलंबी होंगी.'' ‘मिशन महिला सारथी’ पर मुख्यमंत्री ने परिवहन निगम की सराहना करते हुए कहा कि जो लोग कहते थे कि महिलाएं अमुक काम नहीं कर सकती हैं, उन्हें राज्य परिवहन निगम ने गलत साबित कर दिया है. उन्होंने कहा कि अब महिला चालक भी हैं और परिचालक भी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे महिलाएं स्वावलंबी होंगी और उनका सम्मान होगा. यह भी पढ़ें : सपा और कांग्रेस के बीच तल्खी का अध्याय अब खत्म हो चुका है : सपा राज्य सभा सदस्य
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और शासन के अन्य विभागों में डेढ़ लाख से अधिक ‘बेटियों’ को रोज़गार उपलब्ध कराया गया है और अब परिवहन निगम द्वारा बसों में महिलाओं को चालकों एवं परिचालकों के तौर पर रोजगार देकर इसे आगे बढ़ाया जा रहा है. इस मौके पर अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे. अपने दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने अयोध्या में छोटी देवकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की. आदित्यनाथ ने अयोध्या में महंत नृत्य गोपाल दास से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम भी पूछी.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

