देश की खबरें | प्रदेश में इस साल पराली जलाने की केवल 81 घटनाएं : हरियाणा के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के मकसद से प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

चंडीगढ़, 11 अक्टूबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार को कहा कि किसानों द्वारा पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के मकसद से प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रयासों के अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस मौसम में अब तक धान के अवशेषों को जलाने की सिर्फ 81 घटनाएं दर्ज की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले प्रदूषण को रोकने के लिए केवल हरित पटाखों के उपयोग और बिक्री की अनुमति दी है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।

खट्टर ने कहा कि बैठक के दौरान केंद्र को पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए राज्य द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में अवगत करवाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को पराली जलाने के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक करने के प्रयास कर रही है।

खट्टर ने कहा, ‘‘हम पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के मकसद से सभी कदम उठा रहे हैं। हमें अच्छे परिणाम मिल रहे हैं और अब तक फसल के अवशेषों को जलाने की केवल 81 घटनाएं सामने आई हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या पटाखों पर कोई निर्देश जारी किए गए हैं, उन्होंने बताया, ‘‘प्रदेश में केवल हरित पटाखों की अनुमति होगी। किसी अन्य पटाखों की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में एक परिपत्र भी जारी किया गया है।’’

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सोमवार को कहा कि राज्य उन क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रख रहा है, जहां पराली जलाने की अधिक संभावना है।

कौशल ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के अध्यक्ष एम. एम. कुट्टी को बताया कि राज्य सरकार एक ढांचा लागू कर रही है, जिसमें फसल अवशेष प्रबंधन, प्रभावी निगरानी, सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) गतिविधियां शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें