जरुरी जानकारी | निजी क्षेत्र में शुरुआती स्तर की भूमिकाओं में सिर्फ 33 प्रतिशत महिलाएं : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में कार्यबल में स्त्री-पुरुष अनुपात में अंतर कायम है। निजी क्षेत्र में शुरुआती स्तर की तीन में से केवल एक भूमिका महिलाएं संभालती हैं और प्रबंधकीय स्तर के पद पर तो सिर्फ 24 प्रतिशत महिलाएं हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

मुंबई, 14 मई भारत में कार्यबल में स्त्री-पुरुष अनुपात में अंतर कायम है। निजी क्षेत्र में शुरुआती स्तर की तीन में से केवल एक भूमिका महिलाएं संभालती हैं और प्रबंधकीय स्तर के पद पर तो सिर्फ 24 प्रतिशत महिलाएं हैं। बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।

मैकिन्से एंड कंपनी की ‘कार्यस्थल में महिलाएं’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में विश्वविद्यालय स्नातक पूल का आधा हिस्सा होने के बावजूद, महिलाओं को औपचारिक रोजगार में प्रवेश, उन्नति और प्रतिधारण के लिए प्रणालीगत बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

इसमें बताया गया है कि निजी क्षेत्र में प्रवेश स्तर की तीन में से सिर्फ एक भूमिका पर महिला काबिज है तथा प्रबंधक स्तर के पदों पर केवल 24 प्रतिशत ही महिलाएं हैं, जो संभावित और वास्तविक प्रतिनिधित्व के बीच व्यापक अंतर को दर्शाता है।

यह रिपोर्ट भारत, नाइजीरिया और केन्या के 324 संगठनों के निष्कर्षों पर आधारित है। इनमें लगभग 14 लाख लोग कार्यरत हैं, जिनमें भारत के 77 निजी क्षेत्र के संगठन (कुल नौ लाख कर्मचारी) शामिल हैं।

भारत में स्त्री-पुरुष अनुपात में असंतुलन शुरुआती के पदों पर उम्र के अंतर से साफ हो जाता है। प्रवेश स्तर की भूमिकाओं में काम करने वाली महिलाओं की औसत आयु 39 वर्ष है जबकि पुरुषों के मामले में यह 32 वर्ष है। यह अध्ययन में शामिल तीनों देशों में सबसे बड़ा अंतर है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि कई महिलाएं औपचारिक रोजगार बाद में शुरू करती हैं या स्थिर रहती हैं, आगे बढ़ने से पहले लंबे समय तक शुरुआती स्तर की भूमिकाओं में रहती हैं।

इसके अलावा, रिपोर्ट में पाया गया कि शुरुआती स्तर पर महिलाओं को पुरुषों की तुलना में बहुत कम पदोन्नति मिलती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रवेश स्तर पर एक पुरुष को प्रबंधकीय पद पर पदोन्नत किए जाने की संभावना उसी पद पर एक महिला की तुलना में 2.4 गुना है। वहीं, इस स्तर पर महिलाओं के अपने पद छोड़ने की संभावना पुरुषों की तुलना में 1.3 गुना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\