देश की खबरें | ओडिशा में ऑनलाइन धोखेबाजों ने शराब घर पहुंचाने के नाम पर की ठगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा में शराब की ऑनलाइन आपूर्ति पूरे जोर-शोर से चल रहे होने के बीच प्रदेश सरकार ने लोगों को आगाह किया है कि वे उन धोखेबाजों के जाल में न फंसें, जो घर पर शराब पहुंचाने का आर्डर लेने के लिये सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

जियो

भुवनेश्वर, 27 मई ओड़िशा में शराब की ऑनलाइन आपूर्ति पूरे जोर-शोर से चल रहे होने के बीच प्रदेश सरकार ने लोगों को आगाह किया है कि वे उन धोखेबाजों के जाल में न फंसें, जो घर पर शराब पहुंचाने का आर्डर लेने के लिये सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे हैं।

आबकारी विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा है कि विभाग को यह पता चला है कि शराब की ऑनलाइन डिलीवरी की आड़ में कुछ लोग आर्डर और भुगतान ले रहे हैं ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: सुप्रीम कोर्ट ने एयर इंडिया को बीच की सीटों के साथ उड़ान भरने वाले आदेश में संशोधन से किया इनकार.

दरअसल यहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है कि सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिये उसने शराब घर पर पहुंचाने का आर्डर दिया था, जिसके बाद वह तकरीबन एक लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया। शहर के मंचेश्वर पुलिस थाने में इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश से इसी प्रकार धोखाधड़ी की शिकायत मिली है।

विभाग ने अपने सार्वजनिक नोटिस में कहा है, '‘यह स्पष्ट किया जाता है कि सरकार ने केवल पहले से मौजूद दुकानों के माध्यम से ही शराब की ऑनलाइन डिलीवरी की अनुमति दी है।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर, एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,897 हुई.

इसमें कहा गया है कि भारत निर्मित इन विदेशी शराब के खुदरा विक्रेताओं को अपने फोन नंबर अपनी दुकान के सामने प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया था ।

नोटिस में कहा गया है कि ग्राहक इन नंबरों पर दुकानदार को सीधे शराब की आपूर्ति के लिये आर्डर दे सकते हैं ।

इसमें कहा गया है कि इनके नाम ओडिशा स्टेट बेव्रिजिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट पर उपलब्ध है ।

खाना उपलब्ध कराने वाले आनलाइन प्लेटफॉर्म जोमैटो एवं स्विगी भी शराब की अपूर्ति के लिये आर्डर ले रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड