एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अप्रैल-दिसंबर, 2022 में प्याज निर्यात 52.38 करोड़ डॉलर, कोई प्रतिबंध नहीं: वाणिज्य मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। देश ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर, 2022) में 52.38 करोड़ डॉलर का निर्यात किया।

जरुरी जानकारी | अप्रैल-दिसंबर, 2022 में प्याज निर्यात 52.38 करोड़ डॉलर, कोई प्रतिबंध नहीं: वाणिज्य मंत्रालय

नयी दिल्ली, 26 फरवरी वाणिज्य मंत्रालय ने कहा है कि भारत में प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। देश ने चालू वित्त वर्ष की पहली तीन तिमाहियों (अप्रैल-दिसंबर, 2022) में 52.38 करोड़ डॉलर का निर्यात किया।

मंत्रालय ने कहा कि सिर्फ प्याज बीज के निर्यात पर प्रतिबंध है।

मंत्रालय ने बयान में कहा, “सरकार ने प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाया है।”

दिसंबर, 2022 में प्याज निर्यात लगभग 50 प्रतिशत वृद्धि के साथ 5.21 करोड़ डॉलर हो गया।

चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान, निर्यात 16.3 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 52.38 करोड़ डॉलर रहा है।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को ट्वीट किया था कि भारत से किसी भी देश में प्याज के निर्यात पर कोई प्रतिबंध नहीं है और इस संबंध में भ्रामक बयान दुखद हैं।

उनका यह बयान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता सुप्रिया सुले के शनिवार को प्याज के निर्यात पर आए एक बयान पर आया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2023 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).