जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत गिरकर 12,826 करोड़ रुपये रहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत घटकर 12,825.99 करोड़ रुपये रह गया।

नयी दिल्ली,15 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी का चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 30 प्रतिशत घटकर 12,825.99 करोड़ रुपये रह गया।

ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में उसने 18,347.73 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वहीं अप्रैल-जून की तिमाही की तुलना में जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 15.6 प्रतिशत गिर गया। पहली तिमाही में कंपनी ने 15,205.85 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।

ओएनजीसी के लाभ में आई गिरावट के पीछे घरेलू पेट्रोलियम उत्पादों पर एक जुलाई से अप्रत्याशित लाभ कर लगाने के फैसले की अहम भूमिका रही है। इस कर की वजह से कंपनी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल एवं गैस के दाम में हुई बढ़ोतरी का उतना लाभ नहीं मिल पाया।

इसका असर यह हुआ कि ओएनजीसी की आय कर दर घटकर 22 प्रतिशत पर आ गई जबकि पहले यह 30 प्रतिशत पर थी। इस पर अलग से अधिभार एवं उपकर भी लगते हैं।

ओएनजीसी अंतरराष्ट्रीय मानक दर पर कच्चे तेल की बिक्री करती है जिसे तेल रिफाइनरी में शोधित कर पेट्रोल, डीजल एवं अन्य पेट्रोलियम उत्पाद बनाए जाते हैं। सितंबर तिमाही में कंपनी का तेल एवं गैस उत्पादन दो प्रतिशत घट गया।

इसके साथ ही ओएनजीसी के निदेशक मंडल ने 135 प्रतिशत का अंतरिम लाभांश देने की स्वीकृति दी है। इस तरह कुल 8,492 करोड़ रुपये अंतरिम लाभांश के तौर पर दिए जाएंगे जिसमें से बड़ा हिस्सा सरकार के पास जाएगा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\