जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का तीसरी तिमाही का मुनाफा 26 प्रतिशत बढ़कर 11,045 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 14 फरवरी तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी से सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर में समाप्त तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसे 11,044.73 करोड़ रुपये यानी 8.78 रुपये प्रति शेयर का शुद्ध मुनाफा हुआ है, जबकि साल भर पहले की इसी अवधि में यह 8,763.72 करोड़ रुपये या 6.97 रुपये प्रति शेयर रहा था।

हालांकि यह मुनाफा, जुलाई-सितंबर तिमाही के 12,825.99 करोड़ रुपये से कम है।

लाभ में वृद्धि का कारण कच्चे तेल और कंपनी द्वारा उत्पादित और बेचे जाने वाले कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस से अधिक प्राप्ति का होना है।

तीसरी तिमाही में ओएनजीसी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल की बिक्री पर 87.13 डॉलर प्राप्त हुए। एक साल पहले समान अवधि में यह आंकड़ा 75.73 डॉलर प्रति बैरल था।

बिजली उत्पादन, उर्वरक उत्पादन और वाहनों में सीएनजी के रूप में इस्तेमाल होने वाली प्राकृतिक गैस का दाम तिमाही के दौरान 8.57 डॉलर प्रति इकाई पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 2.90 डॉलर प्रति इकाई था।

कंपनी ने अक्टूबर-दिसंबर में 53.9 लाख टन कच्चे तेल का उत्पादन किया। एक साल पहले समान अवधि में यह 54.5 लाख टन रहा था। गैस का उत्पादन करीब चार प्रतिशत घटकर 5.35 अरब घनमीटर रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now