जरुरी जानकारी | ओएनजीसी का हेलीकॉप्टर आपात स्थिति में समुद्र में उतरा, चार को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओएनजीसी का हेलीकॉप्टर, जिसमें दो पायलट सहित नौ लोग सवार थे, मंगलवार को आपातकालीन स्थिति में अरब सागर में कंपनी के एक रिग के पास उतरा। कंपनी ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 जून ओएनजीसी का हेलीकॉप्टर, जिसमें दो पायलट सहित नौ लोग सवार थे, मंगलवार को आपातकालीन स्थिति में अरब सागर में कंपनी के एक रिग के पास उतरा। कंपनी ने यह जानकारी दी।

ओएनजीसी के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक नौ में से चार लोगों को बचाया गया है, और अन्य को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

हेलीकॉप्टर में ओएनजीसी के छह कर्मचारी सवार थे और एक व्यक्ति कंपनी के साथ काम करने वाले ठेकेदार से संबंधित था।

हेलीकॉप्टर को आपातकालीन स्थिति में उतरने के लिए फ्लोटर्स का उपयोग करना पड़ा, जो ऐसे तांबे से जुड़े होते हैं, जो कर्मचारियों और सामान को किनारे से अपतटीय प्रतिष्ठानों तक ले जाते हैं।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किन परिस्थितियों के कारण आपातकालीन लैंडिंग हुई। अन्य विवरण का भी इंतजार है।

ओएनजीसी के अरब सागर में कई रिग और प्रतिष्ठान हैं, जिनका उपयोग समुद्र तल के नीचे स्थित भंडार से तेल और गैस का उत्पादन करने के लिए किया जाता है।

ओएनजीसी ने ट्वीट किया, ‘‘अरब सागर स्थित मुंबई हाई में ओएनजीसी रिग सागर किरण के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटना, सात यात्री और दो पायलट सवार। चार को बचाया गया। बचाव अभियान तेजी से जारी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now