एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के 1.7 लाख शेयर खरीदे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) विजय शेखर शर्मा ने अपनी कंपनी पेटीएम के 11 करोड़ रुपये के 1.7 लाख शेयर खरीदे हैं।

जरुरी जानकारी | वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम के 1.7 लाख शेयर खरीदे

नयी दिल्ली, 17 जून डिजिटल वित्तीय सेवा कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस के प्रबंध निदेशक (एमडी) विजय शेखर शर्मा ने अपनी कंपनी पेटीएम के 11 करोड़ रुपये के 1.7 लाख शेयर खरीदे हैं।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

सूचना के मुताबिक, शर्मा ने 30-31 मई को शेयर खरीदे थे।

शर्मा ने 30 मई को 6.31 करोड़ रुपये के 1,00,552 शेयर और 31 मई को 4.68 करोड़ रुपये के 71,469 शेयर खरीदे।

बीएसई में कंपनी का शेयर 16.10 रुपये चढ़कर 629.10 रुपये पर बंद हुआ।

नियमों के अनुसार, पेटीएम के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में एक बिक्री शेयरधारक होने के नाते शर्मा को कम से कम छह महीने तक शेयर खरीदने की अनुमति नहीं थी। उस प्रतिबंध के समाप्त होते ही उन्होंने पेटीएम के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2022 04:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).