MP: इंदौर में दो यात्री बसों की भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौत,41 लोग घायल
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गाड़ी आगे निकालने की होड़ में बृहस्पतिवार को दो यात्री बसों की भीषण भिड़ंत हो गई और इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों के कुल 41 यात्री घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इंदौर, 15 दिसंबर : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में गाड़ी आगे निकालने की होड़ में बृहस्पतिवार को दो यात्री बसों की भीषण भिड़ंत हो गई और इस हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि दोनों बसों के कुल 41 यात्री घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा इंदौर-खंडवा रोड के सिमरोल थाना क्षेत्र में तब हुआ, जब पहाड़ी इलाके में विपरीत दिशाओं से आ रहीं दो यात्री बसें एक-दूसरे से भिड़ गईं. उन्होंने बताया कि घायल 42 यात्रियों को इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में भर्ती कराया गया. एमवायएच के अधीक्षक डॉ. प्रमेंद्र ठाकुर ने बताया कि घायलों में शामिल राहुल (25) की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. यह भी पढ़ें : सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को फसल नुकसान के दावे पर कम से कम एक हजार रुपये मिलें: मंत्री
बस हादसे के चश्मदीद सुनील कुमार शुक्ला ने बताया,"मैं खंडवा से इंदौर जा रही बस में सवार था. सरपट रफ्तार से दौड़ रही बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी. चालक द्वारा अपनी गाड़ी आगे निकालने के चक्कर में यह बस सामने से आ रही दूसरी यात्री बस से जा भिड़ी और चीख-पुकार मच गई."
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 15, 2022 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

