विदेश की खबरें | अफगानिस्तान से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी का एक वर्ष पूर्ण : बाइडन ने की पूर्व सैनिकों से मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बाइडन ने दो समूहों ‘अफगानइवाक’ और ‘ऑनर द प्रॉमिस ’ के नेताओं से मुलाकात की और अफगानिस्तान में 20 वर्ष तक चले युद्ध के दौरान, वहां के लोगों के पुनर्वास कार्यों में उनके योगदान की सराहना की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

बाइडन ने दो समूहों ‘अफगानइवाक’ और ‘ऑनर द प्रॉमिस ’ के नेताओं से मुलाकात की और अफगानिस्तान में 20 वर्ष तक चले युद्ध के दौरान, वहां के लोगों के पुनर्वास कार्यों में उनके योगदान की सराहना की।

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की प्रवक्ता एड्रिएने वाटसन ने कहा,‘‘ उन्होंने 90,000 अफगानों का देश में स्वागत करने के अमेरिकी सरकार, पूर्व सैनिकों और लोगों के प्रयासों पर चर्चा की। साथ ही अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने तथा पुनर्वास के लिए अमेरिकी सरकार के प्रयासों पर भी विचार विमर्श किया।’’

अफगानिस्तान में युद्व समाप्ति की घोषणा का मंगलवार को एक वर्ष पूरा हो जाएगा। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की पूर्ण वापसी की समयसीमा की घोषणा होने के साथ ही वहां अराजकता की स्थिति पैदा हो गई थी और ऐसी तस्वीरें आई थीं जिनमें अफगानिस्तान से लोग किसी भी तरह निकलने के प्रयासों में हवाई हवाजों पर लटकते नजर आए थे। अफगानिस्तान में देखते ही देखते तालिबान का कब्जा हो गया था और इस पूरे हालात को लेकर बाइडन की वैश्विक स्तर पर काफी आलोचना हुई थी, हालांकि बाइडन ने अपने कदम को सही ठहराया था।

पिछले माह तक विशेष आव्रजन वीजा पाने के लिए अफगानिस्तान के 74,000 लोगों के आवेदन लंबित थे। ये वे लोग हैं जिन्होंने अमेरिकी सैन्य दुभाषियों की मदद की थी या अमेरिकी तंत्र के लिए काम किया था।

व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में रणनीतिक संचार समन्वयक जॉन किर्बी ने कहा कि प्रशासन वीजा प्रक्रिया को मंजूरी देने के प्रयास जारी रखे हुए है।

उन्होंने कहा ,‘‘हम लोगों की निराशा को समझते हैं।’’

नौसेना में शामिल रहे और ‘अफगानइवाक’ के संस्थापक शॉन वैनडिवर ने एक बयान में कहा ,‘‘ बाइडन ने हमारे अफगान सहयोगियों का अमेरिका में स्वागत करने की अपनी प्रतिबद्धता साझा की।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\