एजेंसी न्यूज

Independence Day 2021: 15 अगस्त को तिरंगे के रंगों से जगमगाएगा आइकॉनिक वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर

अमेरिका में 9/11 के हमले वाली जगह बनाई गई सबसे ऊंची इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और न्यूयॉर्क की दो अन्य मशहूर इमारतें 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी.

Independence Day 2021: 15 अगस्त को तिरंगे के रंगों से जगमगाएगा आइकॉनिक वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर
तिंरगा (Photo Credits: Twitter/Ravi Shastri)

न्यूयॉर्क, 13 अगस्त : अमेरिका में 9/11 के हमले वाली जगह बनाई गई सबसे ऊंची इमारत ‘वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर’ और न्यूयॉर्क की दो अन्य मशहूर इमारतें 15 अगस्त को भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगी. साउथ एशियन इंगेजमेंट फाउंडेशन (एसएईएफ) ने कहा कि वह वन वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के 408 फुट ऊंचे और 758 टन वजनी शिखर को और इसके प्रांगण को 15 अगस्त को केसरिया, सफेद तथा हरे रंगों में जगमगाने के लिए डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के साथ काम कर रहा है.

संगठन ने कहा, ‘‘यह पहल दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र-भारत की आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश का उत्सव मनाने के लिए है.’’ उत्सव के दौरान मेनहेट्टन में डर्स्ट संगठन के वन ब्रायंट पार्क और वन फाइव वन प्रतिष्ठान भी तिरंगे के रंगों में जगमगाएंगे. 15 अगस्त को सूरज डूबने के साथ ही रंगबिरंगी रोशनी शुरू कर दी जाएगी और यह देर रात दो बजे तक चलती रहेगी. इसके अलावा तिरंगे के तीन रंग वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के प्रांगण में भी नजर आएंगे. परंपरागत तौर पर न्यूयॉर्क में एम्पायर स्टेट बिल्डिंग को हर साल भारत के स्वतंत्रता दिवस पर इन तीन रंगों से रोशन किया जाता है. यह भी पढ़ें : अमेरिकी सांसदों, अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी

डर्स्ट ऑर्गेनाइजेशन के मार्क डोमिनो ने एक वक्तव्य में कहा कि भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह के लिए एसएईएफ के साथ साझेदारी करके कंपनी को गौरवान्वित महसूस हो रहा है. एसएईएफ के न्यासी राहुल वालिया ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताया और कहा कि यह अमेरिका और भारत के बीच प्रेम की अभिव्यक्ति है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2021 10:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).