देश की खबरें | बलिया में एक सप्ताह का लॉकडाउन, सीएमओ हटाये गये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला प्रशासन ने रसड़ा तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों को देखते हुए जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया है।
बलिया (उत्तर प्रदेश), 17 जुलाई जिला प्रशासन ने रसड़ा तहसील मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में रोजाना बड़ी संख्या में आ रहे कोविड-19 के नए मामलों को देखते हुए जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया है।
जिले के एक कोतवाली प्रभारी तथा बलिया तहसील के 16 कर्मचारी अभी तक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1733 नए मामले सामने आए, अबतक राज्य में 1084 लोगों की हुई मौत.
जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.के. मिश्र और जिला महिला अस्पताल की अधीक्षक डॉ माधुरी सिंह को ड्यूटी में लापरवाही को लेकर पद से हटा दिया गया है। संसदीय कार्य राज्य मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों के खिलाफ आ रही शिकायतों के आधार पर उन्हें हटाने का निर्देश दिया है।
जिलाधिकारी हरि प्रताप शाही ने बलिया शहर के बाद रसड़ा नगरपालिका परिषद और आसपास के क्षेत्रों में 18 जुलाई से 25 जुलाई तक निषेधाज्ञा जारी करने के साथ ही लॉकडाउन घोषित कर दिया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और शांति व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों/कर्मचारियों को छोड़कर सभी गतिविधियां बंद रहेगी।
यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के लिए काल बने सुरक्षाबल, मुठभेड़ में IED एक्सपर्ट वलीद समेत 3 आतंकी ढेर.
जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र रसड़ा में पिछले कुछ दिन में 5-6 वार्डों में कोविड-19 के मामले आने और नगर क्षेत्र से सटे ग्राम छितौनी और अन्य गांवों में भी संक्रमण के मामले आने के कारण इन क्षेत्रों को निषिद्ध कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि नगर क्षेत्र रसड़ा से संबंधित दो व्यक्तियों की मौत भी हो चुकी है।
जिले में कल शाम जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार संक्रमण के कुल 52 नए मामले सामने आए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव के अनुसार रसड़ा कोतवाली प्रभारी सौरभ राय भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक के.पी. सिंह समेत अब तक 15 पुलिसकर्मी संक्रमित हो गए हैं।
बलिया तहसील के 16 कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। उप जिलाधिकारी सदर अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि संक्रमित मिले व्यक्तियों में तहसील के पेशकार, लेखपाल व कानूनगो हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)