एजेंसी न्यूज

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में एक वरकारी की मौत, 22 अन्य जख्मी

महाराष्ट्र के सतारा जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर रविवार को सब्जियों से भरे एक टेंपो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर कर मार दी. इस हादसे में भगवान विठ्ठल के भक्त एक ‘वरकारी’ की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए.

महाराष्ट्र में सड़क हादसे में एक वरकारी की मौत, 22 अन्य जख्मी
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

पुणे, 19 जून : महाराष्ट्र के सतारा जिले में पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर रविवार को सब्जियों से भरे एक टेंपो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर कर मार दी. इस हादसे में भगवान विठ्ठल के भक्त एक ‘वरकारी’ की मौत हो गई, जबकि 22 अन्य जख्मी हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि वरकरी वार्षिक पालकी जुलूस में शामिल होने के लिए कोल्हापुर से पुणे जा रहे थे.

अधिकारियों के मुताबिक, दुर्घटना शिरवल गांव के पास तड़के करीब तीन बजे हुई, जब 43 वरकरी पड़ोसी पुणे के अलंदी जा रहे थे. शिवरल थाने के निरीक्षक एन मदने ने बताया, “सब्जियां लेकर पुणे की ओर जा रहे टेंपो ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें वरकारी सवार थे. टक्कर से वरकारी सड़क पर गिर पड़े और टेंपो भी क्षतिग्रस्त हो गया.” यह भी पढ़ें : ईडी, सीबीआई जनता की सेवा के लिए बनी थीं लेकिन अब भाजपा की सेवा कर रही हैं : हरीश रावत

मदने के अनुसार, हादसे में कम से कम 23 वरकारी जख्मी हुए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई. मदने ने बताया कि 22 घायलों में से एक की हालत गंभीर है. उन्होंने कहा कि हादसे में टेंपो चालक को कोई चोट नहीं आई और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2022 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).