एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

श्रीनगर, 11 नवंबर : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के कुलगाम जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर में कुलगाम के चावलगाम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिलने पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी की तथा तलाशी अभियान शुरू किया.

उन्होंने कहा कि जब बल इलाके में तलाशी ले रहे थे, तो आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई. यह भी पढ़ें :Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के डोडा में सेना ने चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया

इस दौरान एक आतकंवादी मारा गया. उसकी पहचान की जा रही है. उन्होंने बताया कि गोलीबारी जारी है. विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2021 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).