देश की खबरें | ‘वन स्टॉप सेंटर’ और महिला हेल्पलाइन से 57 लाख महिलाओं को मदद मिली: स्मृति ईरानी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि देश में ‘वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर’ और महिला हेल्पलाइन से 57 लाख महिलाओं को मदद मिली है।
नयी दिल्ली, 27 अगस्त केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि देश में ‘वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर’ और महिला हेल्पलाइन से 57 लाख महिलाओं को मदद मिली है।
इरानी ने महिला सशक्तिकरण पर पहले जी20 मंत्रिस्तरीय सम्मेलन को संबोधित किया। सम्मेलन का आयोजन कल इटली के सांता मार्गेरिटा लिगुर में किया गया था।
आधिकारिक बयान के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री ने आपसी सहयोग के माध्यम से लैंगिक और महिला केंद्रित मुद्दों को संबोधित करने की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा लैंगिक समानता को बढ़ावा देने, बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने और महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में शुरू की गई विभिन्न पहलों पर भी प्रकाश डाला।
ईरानी के मुताबिक, देश में ‘वन स्टॉप क्राइसिस सेंटर’ और महिला हेल्पलाइन से 57 लाख महिलाओं को मदद मिली है।
उन्होंने अपने संबोधन के दौरान साझेदार देशों के बीच लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जी20 के साथ भारत की एकजुटता के बारे में भी बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)