देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद, चार अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को एक आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और चार अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, 11 फरवरी जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा जिले में शुक्रवार को एक आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया और चार अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आतंकवादियों ने उत्तरी कश्मीर में जिले के निशात पार्क के पास एक ‘नाका’ (गश्ती) दल पर ग्रेनेड फेंका, जिससे पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गये।
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि घायल कर्मियों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनमें से एक की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि अन्य घायल कर्मियों की हालत स्थिर है।
प्रवक्ता ने बताया, ‘‘ शाम लगभग पांच बजे, बांदीपुरा में आतंकवादियों ने पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के संयुक्त दल पर एक ग्रेनेड फेंका, जिसमें एक पुलिस कर्मी शहीद हो गया और चार अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए।’’
उन्होंने बताया कि मारे गए पुलिसकर्मी की पहचान जुबैर अहमद के रूप में की गई है।
प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि जांच जारी है।
उन्होंने कहा कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 11, 2022 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

