एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल

श्रीनगर, 14 अगस्त केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का एक आतंकवादी भी घायल हुआ है।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट किया है, ‘‘श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में मुठभेड़ शुरू। पुलिस और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान आतंकवादियों से मुकाबला कर रहे हैं।’’

पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘मुठभेड़ में रामबन निवासी पुलिसकर्मी सरफराज अहमद घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।’’

पुलिस ने एक अन्य ट्वीट में बताया, “एक आतंकवादी भी घायल हो गया। हालांकि, तलाश जारी है।’’

पुलिस ने बताया कि मौके से लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों द्वारा इस्तेमाल किए गए दोपहिया वाहन को जब्त कर लिया गया है और एक एके-74 राइफल तथा दो ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 01:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).