एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | दो प्रशिक्षु विमानों के टकराने से एक पायलट की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. वायु सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह दस बजे के करीब टेक्सास के डेल रियो के निकट वायु सेना के अड्डे पर हुई। यह स्थान मेक्सिको की सीमा के करीब है। वायु सेना ने इस संबंध में विस्तार से कोई भी जानकारी नहीं दी है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

विदेश की खबरें | दो प्रशिक्षु विमानों के टकराने से एक पायलट की मौत, दो घायल

वायु सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह दस बजे के करीब टेक्सास के डेल रियो के निकट वायु सेना के अड्डे पर हुई। यह स्थान मेक्सिको की सीमा के करीब है। वायु सेना ने इस संबंध में विस्तार से कोई भी जानकारी नहीं दी है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

वायु सेना ने एक बयान में कहा कि गंभीर रूप से घायल एक पायलट को सैन एंटोनियो के ब्रुके आर्मी मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। दूसरे पायलट का यहां वाल वेर्दे रीजनल मेडिकल सेंटर में उपचार किया गया। उसे छुट्टी दे दी गई है।

विमान चालकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

ये दो इंजन वाले टी-38सी विमान थे। इसमें एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक बैठ सकता है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 20, 2021 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).