देश की खबरें | पंजाब के होशियारपुर में एक व्यक्ति को गोली मारी, घायल

होशियारपुर, 10 जून पंजाब में होशियारपुर से करीब 45 किलोमीटर दूर पवन गांव में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित तौर पर पांच लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित की पहचान लखबीर सिंह लखी के रूप में हुई और घटना शुक्रवार रात को हुई।

दसूया के थाना प्रभारी (एसएचओ) निरीक्षक बलविंदर सिंह ने बताया कि हमलावरों ने लखी के घर से बाहर आने के बाद कथित तौर पर उस पर गोली चलाई। उन्होंने बताया कि बाद में हमलावर मौके से फरार हो गए।

उन्होंने बताया कि लखी को पहले दसूया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के अनुसार गांव जलोटा निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पुरानी रंजिश के चलते उस पर कथित तौर पर गोली चलाई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)