एजेंसी न्यूज

UP Shocker: सुलतानपुर में घर जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज

सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में साइकिल से घर जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

UP Shocker: सुलतानपुर में घर जा रहे एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, मामला दर्ज
फायरिंग (Photo Credits: Pixabay)

सुलतानपुर (उप्र), 22 मई: सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में साइकिल से घर जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए सोमवार को बताया कि इस घटना में मृतक के पुत्र द्वारा तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कुड़वार के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गौरीशंकर पाल ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मठिया गांव के निवासी राजकमल तिवारी (50) रविवार की रात लगभग नौ बजे साइकिल से अपने घर जा रहे थे, तभी नेवरा मोड़ के पास कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए. यह भी पढ़ें: Bihar Shocker: मुंगेर जिले में शादी से पहले ब्यूटी पार्लर में सज रही थी दुल्हन, प्रेमी ने मार दी गोली

एसएचओ ने बताया कि आसपास के लोग घायल तिवारी को कुड़वार सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले गये, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दल गठित किया गया है जो आरोपियों की तलाश कर रहा है.

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2023 11:46 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).