देश की खबरें | दिल्ली में वाहन में आग लगने से एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को एक कार में आग लगने से उसमें सवार एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर उत्तरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में रविवार को एक कार में आग लगने से उसमें सवार एक व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दमकल अधिकारियों के अनुसार, उन्हें सुबह करीब सात बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।
उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद आग पर नियंत्रण पा लिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन किआ सेल्टोस हरियाणा के कुरुक्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति का बताया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि उस जिले में पुलिस का एक दल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

